
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव (अक्षय तृतीया) के अवसर पर ब्राह्मण महामंडल द्वारा सिद्धक्षेत्र श्रीचंडी माता मंदिर गांधीनगर स्थित धर्मशाला परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता ब्राह्मण महामंडल के जिलाध्यक्ष पूर्व नपाध्यक्ष अशोक पटैरिया बटटू ने की। वहीं सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। शुरुआत सुबह 11 बजे भगवान परशुराम के विधि-विधान से पूजन, अभिषेक एवं हवन के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने समाज की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। जिलाध्यक्ष अशोक पटैरिया बटटू ने कहा कि ब्राह्मण समाज के युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना और एकता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ाना होगा। महामंत्री परमानंद तिवारी, डा. एस.पी. पाठक, महेंद्र रावत, डा.दीपक चौबे, राजेश दुबे (डीजीसी), गिरिजा शंकर दुबे, अवध रावत, रामनरेश दुबे, बालकिशन नायक, पवन संज्ञा, बृजेश चतुर्वेदी, महेंद्र अग्निहोत्री, चंद्रशेखर दुबे, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, सीताराम गोस्वामी, मदन शर्मा, दीपक पस्तोर, प्रमोद बबेले सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। इस दौरान आशीष चौबे नंबरदार द्वारा जिलाध्यक्ष अशोक पटैरिया बटटू एवं महामंत्री परमानंद तिवारी को फरसा भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला ब्राह्मण मंडल की ज्योति तिवारी, प्रियंका पटैरिया, गीतीमां तिवारी, निधि दुबे, अनीता गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इसके अलावा रुक्मिणी कांत त्रिपाठी, रमाकांत तिवारी, महेश अग्निहोत्री, गुरचरण रिछारिया, पार्षद मनमोहन चौबे, अमित तिवारी, अंकित पटेरिया, नरेंद्र पाठक, अश्विनी पुरोहित, विनोद भोंडेले, संजय त्रिवेदी, डा. मुकेश तिवारी, रामदास श्रोती, सुनील पटेरिया, रविशंकर मिश्र, अनिल शुक्ला, राजेश शर्मा, आयुष शर्मा, अभिषेक दुबे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संचालन ब्रजमोहन शर्मा ने किया तथा अंत में जिलाध्यक्ष अशोक पटैरिया बटटू ने सभी उपस्थित विप्रजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम उपरांत सभी को प्रसाद वितरण किया गया।



