जालौन

विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की बुलंदी छू रहे प्रधान पुत्र को फटकार

भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित का

उरकला खुर्द में जल भराव और कीचड़ देखकर चढ़ा पारा 
 उरई (जालौन)। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की बुलंदी छू रहे ग्राम प्रधान के पुत्र को भाजपा जिला अध्यक्ष की उसे समय फटकार मिली जब वह गांव में रिंकू पाल के भाई की तिलक समारोह में शामिल होने आई थी और पूरे गांव में कीचड़ और जल भराव के कारण उन्हें तिलक कार्यक्रम में पहुंचने में मुश्किल का सामना करना पड़ा।
 ग्राम पंचायत लौना के गांव उरकला खुर्द में रिंकू पाल के  भाई का तिलक समारोह था जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने भी आने की हामी भरी थी इसे देखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष महेवा अजय पाल ने एडीयो पंचायत को फोन करके उर कला खुर्द में सफाई कर्मचारी भेज कर सफाई करने का अनुरोध किया था जिस पर ब्लॉक के निर्देश पर चार सफाई कर्मचारी उर कला खुर्द भेजे गए लेकिन प्रधान पुत्र शिवेंद्र सिंह ने उर कला खुर्द की सफाई न कराकर गांव के तालाब की सफाई में इन सफाई कर्मचारियों को लगा दिया ऐसे में जब भाजपा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित  गांव पहुंची तो उन्हें जल भराव एवं कीचड़ का सामना करना पड़ा इस पर साथ में चल रहे प्रधान पुत्र शिवेंद्र सिंह से पूछा कि प्रधान कौन है तो शिवेंद्र ने बताया कि उनकी माताजी प्रधान है और 20 साल से वही प्रधान है इस पर उर्विजा दीक्षित ने प्रधान पुत्र शिवेंद्र  सिंह को जमकर फटकार लगाई और कहा कि कुछ गांव के विकास में भी लगा दिया करो तुम लोग ही योगी सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को बदनाम करते हो इस दौरान मौजूद मंडल अध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि उन्होंने ब्लॉक से चार सफाई कर्मचारी भिजवाई थे लेकिन प्रधान पुत्र ने उनसे गांव की सफाई न करा कर तालाब की सफाई कराई इस पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रधान पुत्र को और अधिक खरी खोटी सुनाई और कहा तुम्हारे खिलाफ तो भ्रष्टाचार की जांच होना बहुत जरूरी है। जो लोग गांव का विकास नहीं कर सकते वह केवल सरकार को बदनाम करने का काम करते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button