ललितपुर

भीषण गर्मी में राहत

भारत विकास परिषद ने शुरू की सार्वजनिक प्याऊ जल सेवा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा जनहित में सराहनीय पहल करते हुए सार्वजनिक प्याऊ (जल सेवा) का शुभारंभ किया गया। यह जल सेवा मवेशी बाजार रावतयाना स्थित एक प्रतिष्ठान पर प्रारंभ की गई, जिससे राहगीरों और आमजन को ठंडे पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद अध्यक्ष रवीन्द्र जैन (बानपुर) द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस पहल के संयोजक सेवा नीरज समैया की संस्तुति पर यह आयोजन संपन्न हुआ, जिसे क्षेत्रीय लोगों ने काफी सराहा। इस अवसर पर परिषद परिवार के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मनोज सराफ बल्ली, नरेन्द्र मोदी, आनंद मोहन दुबे, सुबोध गोस्वामी, राजीव जैन रज्जू, डा.जगवीर सिंह, अभिषेक जैन अब्बू मुच्छाल, राजेश जैन बल्ली, नीरज समैया, मनीष समैया, विनय समैया, विपिन जैन रोड़ा, दीपक जैन सिंघई, हेमंत सराफ, विवेक जैन मडवैया, साकेत जैन बड़ेरा, डा.अजय जैन एवं संजीव जैन सौरया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव राजीव जैन रज्जू ने आभार जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button