पाकुड़

जिला महिला कांग्रेस कमिटी, पाकुड़ की सचिव बनीं सेरिना बीबी

Serina Bibi appointed Secretary of the District Mahila Congress Committee, Pakur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला महिला कांग्रेस कमिटी, पाकुड़ में सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर सेरिना बीबी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन और जनसेवा के प्रति एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है। सेरिना बीबी ने पाकुड़ विधानसभा की विधायक Nisat Alam के प्रति विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से उन्हें संगठन में कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने Dr. Tanveer Alam के सहयोग और प्रेरणा के लिए भी आभार जताया। नवनियुक्त सचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। सेरिना बीबी ने पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों के स्नेह एवं सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और आम जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए वह निरंतर कार्य करती रहेंगी। गौरतलब है कि ग्राम चाँचकी निवासी सेरिना बीबी को हाल ही में जिला महिला कांग्रेस कमिटी, पाकुड़ में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button