शामली

राजमहल पैलेस मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य परिक्रमा में उमड़ा जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

चौसाना। गंगोह मार्ग स्थित राजमहल पैलेस के नवनिर्मित मंदिर में बुधवार को शिव परिवार एवं वेदमाता गायत्री की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रभर से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।
प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात मंदिर परिसर से भव्य परिक्रमा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह परिक्रमा गंगोह के मुख्य मार्ग से होते हुए पूर्व विधायक के आवास और पुलिस चौकी मार्ग से गुजरकर पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु “हर-हर महादेव” के जयघोष करते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।
मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को मुख्य आचार्य श्री तेजपाल शर्मा एवं अन्य विद्वान पंडितों ने विधिवत संपन्न कराया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव परिवार और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना कराई। पूरे अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ भाग लिया और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर ठाकुर करण सिंह, ठाकुर भीम सिंह सहित समस्त ठाकुर परिवार, विजय सिंगल दठेड़ा, मास्टर विकास दुधला, लाला हरिमोहन, लाला अर्जुन, लाला संदीप, लाला अनु, सत्यप्रकाश, चंपत राय कश्यप, देवेंद्र राठी, कृष्ण मुखिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता जताई और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button