शामली

रात में घर का कुंडा खटखटाकर डराया, किन्नर ने जताई जान का खतरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना।  क्षेत्र में एक किन्नर ने देर रात घर का कुंडा खटखटाने की घटना के बाद अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मामले में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 चौसाना निवासी सोनिया किन्नर ने चौकी पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह समाज में मांगकर अपना जीवन यापन करती है। सोमवार की रात करीब पौने बारह बजे एक संदिग्ध युवक जंगल की ओर से उसके घर आया और दरवाजे का कुंडा खटखटाने लगा। इस दौरान वह बाहर आने का इंतजार करता रहा। अचानक हुई इस घटना से वह घबरा गई और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखने पर युवक संदिग्ध नजर आया।
पीड़िता का कहना है कि वह अपने परिवार की एक लड़की के दहेज और दुष्कर्म के मामले में पैरवी कर रही है, जिस कारण ससुराल पक्ष के लोग उससे रंजिश रखते हैं और पहले भी कई बार उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुके हैं। इसके अलावा किन्नर समाज में क्षेत्र बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के चलते भी उसे खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने बताया कि उसके पास घटना का वीडियो भी मौजूद है और आरोपितों से जान-माल की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई है।
चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button