कैराना

ईदगाह मैदान में लगा भव्य फ्री मेडिकल कैम्प

सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार

देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की आंखों की जांच,ऑपरेशन के लिए बस सुविधा, बुजुर्गों को सहायक उपकरण भी मिलेंगे निःशुल्क
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। कस्बे के ईदगाह मैदान में बुधवार को साथी सेवा समिति की ओर से भव्य नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कैम्प में देहरादून स्थित श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने मरीजों की आंखों की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। जिन मरीजों की आंखों का ऑपरेशन आवश्यक पाया गया, उनके लिए गुरुवार सुबह 9 बजे विशेष बस की व्यवस्था की गई है, जो उन्हें अस्पताल ले जाकर ऑपरेशन के बाद वापस लाएगी। इसके अलावा, 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए शिविर में सहायक उपकरणों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। इनमें कान की मशीन, बैसाखी, छड़ी (बैठने वाली छड़ी सहित), व्हीलचेयर, वॉकर, ट्राई साइकिल, सिविकॉन फोम कमोड कुर्सी और घुटने की बेल्ट शामिल हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष उमर शमशाद अंसारी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर सचिव मो0 शादाब अंसारी, नदीम अंसारी, डॉक्टर जफर सिद्दीकी, डॉक्टर असद अंसारी, डॉ.आबिद, राशिद अंसारी, इकराम अंसारी, कारी मुजम्मिल,उपाध्यक्ष नवाब अंसारी उर्फ शुक्कन पहलवान और हाफिज मुस्तकीम समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कैम्प के दौरान सैकड़ों मरीजों का उपचार कर दवाइयां वितरित की गईं। सफल आयोजन के लिए साथी सेवा समिति की टीम की सराहना की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button