कैराना

चेकिंग अभियान से बकायेदारों में हड़कंप

स्मार्ट मीटर पर फैली अफवाहें बेनकाब

आर्यपुरी में बंद मीटरों की गहन पड़ताल, मौके पर वसूली, अधिकारियों का भरोसा ईमानदार उपभोक्ताओं को नहीं होगी दिक्कत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। कस्बे के मोहल्ला आर्यपुरी में बुधवार को विद्युत विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर बकायेदारों पर कड़ा शिकंजा कस दिया। चीफ इंजीनियर विनोद कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने क्षेत्र में बंद पड़े स्मार्ट मीटरों की बारीकी से जांच की और कई उपभोक्ताओं से मौके पर ही बकाया राशि जमा कराई। अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई।
अभियान के दौरान चीफ इंजीनियर ने एक्सईएन जयप्रकाश, एसडीओ अमित गुप्ता और जेई अजय शर्मा के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तकनीकी खामियों की समीक्षा के साथ उपभोक्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर को लेकर फैल रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है और समय से बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था के तहत अब पूरे क्षेत्र का शटडाउन नहीं किया जाएगा, बल्कि केवल बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर ही कार्रवाई होगी। इससे नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए सीधे बिजली विभाग से संपर्क करें। अभियान के दौरान कई उपभोक्ताओं ने बकाया जमा कर राहत महसूस की। इस मौके पर जेई अजय शर्मा, लाइनमैन इकबाल, इस्लाम, फारूक, नौमान और सादिक सहित विभागीय टीम मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button