इंडिया डिजाइन वीक 2026 में एमआईईटी की टीम को ‘बेस्ट डिजाइन अवार्ड’

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने इंडिया डिजाइन वीक 2026 में ‘बेस्ट डिजाइन अवार्ड’ जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी में आयोजित हुई, जिसमें उत्तर भारत की कई प्रतिष्ठित संस्थाओं की टीमों ने भाग लिया।
कड़े मुकाबले के बीच टीम ने अपनी उत्कृष्ट डिजाइन क्षमता, नवाचार और तकनीकी दक्षता के दम पर फाइनल में जगह बनाई और अंततः विजेता बनकर उभरी। टीम का प्रोजेक्ट अपनी मौलिकता, उपयोगिता और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता के लिए निर्णायकों द्वारा विशेष रूप से सराहा गया। इस उपलब्धि में टीम के सदस्य नमित कम्बोज और विशाल त्यागी की मेहनत, समर्पण और रचनात्मक सोच का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एमआईईटी ग्रुप के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, कैंपस निदेशक डॉ संजय कुमार सिंह,डीन एकेडमिक्स डॉ संजीव सिंह,डॉ विपिन कुमार शर्मा , अजय चौधरी ने बधाई दी।



