बरेली
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक में 236 परियोजनाओं की करी गई समीक्षा
आयुष्मान कार्ड धारकों से अस्पतालों में चिकित्सा के दौरान यदि पैसा लिया जाता है तो कठोर कार्यवाही- मण्डलायुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी की अध्यक्षता में आज मण्डलीय समीक्षा बैठक विकास भवन साभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्वप्रथम उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि इस बार 2582 रु0 मूल्य पर गेहूॅ क्रय किया जाएगा। मंडल में 538 केन्द्र खुल चुके तथा तैयारियां भी पूर्ण हो चुकी हैं वर्षा के कारण गेहूॅ की आवक प्रभावित है। अवगत कराया गया कि कोटेदारों को जो खाद्यान जिन बोरों में दिया जाता है उन्हे खाद्य आयुक्त के निर्देशानुसार वे बेचेंगे नहीं और बल्कि आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध करवायेंगें। मंडलायुक्त द्वारा निर्देश दिये गये कि केन्द्रों का सुबह व शाम को निरीक्षण करते हुए कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें इसमें लापरवाही नही होनी चाहिये।
फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में सभी जनपदों को स्टेट ऐवरेज तक लाने के निर्देश दिये गये। खाद की उपलब्धता पर बताया गया कि एक लाख एक हजार मिट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि विभाग के बजट के सापेक्ष प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा अलग से करी जाये जिससे यह स्पष्ट हो सके कि बजट की धनराशि किन कार्यों में व्यय हो रही है। बैठक में मंडलायुक्त ने आई.सी.यू फैसलिटेड बेड बढ़ाने के निर्देश दिये। बैठक में मंडलायुक्त ने आयुष्मान कार्ड धारकां से अस्पतालों में चिकित्सा के दौरान पैसा लिये जाने संबंधी प्रकरणों की जांच हेतु पूर्व में दिये गये निर्देशों के क्रम में कृत कार्यवाही की जनपदवार जानकारी ली जिस पर पीलीभीत ने बताया कि बंडा में एक पर एफ.आई.आर भी करायी गयी है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी मरीज से पैसा लिया गया है तो मात्र पैसा वापस न कराया जाए बल्कि कार्यवाही भी की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी शाहजहॉपुर द्वारा अवगत कराया गया कि चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के फर्जी भुगतान के कई प्रकरण शाहजहांपुर में पाये गये है इसके अन्तर्गत ऐसे हास्पिटलों के बिल प्रस्तुत किये गये जो धरातल पर है ही नहीं सत्यापन कराये जाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा के अंतर्गत मंडल में अनारम्भ 6 परियोजनाएं की समीक्षा की गयी, जिसके अंतर्गत बताया गया कि गर्रा नदी पर पुल निर्माण के संबंध में बताया गया कि कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है इसी प्रकार तथा पीलीभीत में इंडोर स्पोर्टस स्टेडियम का भी कार्य आरम्भ आरम्भ होने की जानकारी दी गयी। इसी प्रकार पूर्ण लेकिन हैण्डओवर नहीं हुई परियोजनाआें की समीक्षा की गयी और निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को सही कराते हुये हैण्डओवर कराने के निर्देश दिये गये। मुख्यमंत्री जी की घोषणा वाली परियोजनाओ में सैटेलाइट बस स्टैण्ड की समीक्षा की गयी जिस पर अवगत कराया गया कि इस पर निर्णय हेड क्वाटर स्तर से होना है। इज्जत नगर बस स्टैण्ड के संबंध में बताया गया कि मार्च तक कार्य पूर्ण हो जाऐगा। बैठक में 2 करोड़ से अधिक लागत की 236 परियोजनाओ की भी समीक्षा की गयी। इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप, जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह, जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बरेली देवयानी, मुख्य विकास अधिकारी पीलीभीत राजेन्द्र कुमार श्रीवास, मुख्य विकास अधिकारी बदायूं केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर डा. अपराजिता सिंह सहित समस्त मण्डल स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।



