पाकुड़ में बाईपास सड़क निर्माण को मिली कैबिनेट की मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत- विधायक निसात आलम
Cabinet approves construction of bypass road in Pakur, will provide relief from traffic jams - MLA Nisat Alam

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित सहरकोल–प्यादापुर बाईपास सड़क निर्माण को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। विधायक निसात आलम के प्रयास से इस परियोजना के लिए भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टिंग एवं वृक्षारोपण सहित अन्य कार्यों हेतु 45 करोड़ 47 लाख 31 हजार रुपये की राशि को झारखंड कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई है। विधायक निसात आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि राशि के अभाव में यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना लंबे समय से अधूरी पड़ी थी। इस समस्या को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की थी, जिसके बाद कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाकर इसे मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि इस बाईपास सड़क के निर्माण कार्य के पूरा होने से पाकुड़ शहर में वर्षों से लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही यातायात सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के सभी अधूरे कार्यों को पूरा कर समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।



