जालौन

उरई में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश सरकार एवं राज्यपाल द्वारा मनोनीत नगर पालिका परिषद उरई के सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज सिटी सेंटर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्रांति शर्मा, रविंद्र प्रताप सिंह, सुमित प्रताप सिंह, अनुज नाग और शिवम गुप्ता ‘शिब्बू’ ने नामित सभासद के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह ‘बना’, नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी की उपस्थिति विशेष रही। शपथ दिलाने की प्रक्रिया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा व्यडवाल द्वारा संपन्न कराई गई।इस दौरान नगर पालिका परिषद उरई के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील, कर अधीक्षक गणेश कुमार सहित समस्त कर्मचारी और अन्य सभासद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नव-नियुक्त सभासदों से नगर के विकास और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की। पूरा आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ और इसमें स्थानीय लोगों की भी सहभागिता देखने को मिली।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button