पाकुड़

पाकुड़ में मामूली विवाद पर फायरिंग, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

Firing in Pakur over minor dispute, accused absconding, police engaged in investigation

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा स्थित निम तल्ला मंदिर के पास एक मामूली कहासुनी के बाद हवाई फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गली में संचालित जेएमडी शेयर्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में देर रात शोर-शराबे को लेकर विवाद हुआ था। स्थानीय निवासी शिबू राउत (पिता स्वर्गीय सुरेश राउत) द्वारा कई बार आपत्ति जताई गई थी। शनिवार सुबह इसी बात को लेकर कंपनी कर्मियों और शिबू राउत के बीच कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान शिबू राउत ने घर में रखे पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। घटना में कंपनी के कर्मी मिथुन रजक घायल हो गए। हालांकि फायरिंग हवा में की गई बताई जा रही है, लेकिन अफरा-तफरी में चोट लगने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने यह भी सवाल उठाया है कि रिहायशी इलाके की संकरी गली में कंपनी का कार्यालय संचालित हो रहा था, जहां न तो सीसीटीवी कैमरे लगे थे और न ही स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button