भरत पुर

जननायक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयाना जाते समय रास्ते में किया जगह-जगह स्वागत 

कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के जयकारों से गूंजायमान हुआ भुसावर क्षेत्र 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आज एक मई शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूर्व केबिनेट मंत्री एवं वर्तमान करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव के नेतृत्व में ठाकुर गणेश जी मन्दिर प्रांगण सहित वस स्टैण्ड पर जननायक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भरतपुर जिले के बयाना उपखण्ड क्षेत्र के सूपा गांव में राजस्थान सरकार कांग्रेस के पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री बृजेंद्र सिंह सूपा की प्रतिमा मूर्ति का अनावरण में जाते समय रास्ते में उनके समर्थकों माला साफा पहनाकर कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाकर भव्य स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां ठाकुर गणेश जी मन्दिर प्रांगण राजा मण्डी भुसावर कस्बे में ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भुसावर के हरीराम सैनी, सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर अध्यक्ष चन्दर सैनी आदि सहित सैकड़ों कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जननायक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार एवं वर्तमान करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, अशोक चांदना का भरतपुर जिले के बयाना उपखण्ड क्षेत्र के गांव सूपा में आज स्वर्गीय बृजेंद्र सिंह सूपा की मूर्ति के अनावरण समारोह में शामिल होने को जाते समय भव्य स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारें हुए अतिथियों का माला साफा पहनाकर जेसीबी मशीनों पर चढ़कर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत सम्मान करते हुए क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button