कैराना

इंटर-हाउस कैरम प्रतियोगिता में चमके नन्हे खिलाड़ी, मोनिश व सिम्मी कुरैशी बने चैंपियन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। द न्यू हाइट्स एकेडमी में जूनियर वर्ग (बालक एवं बालिकाओं) की इंटर-हाउस कैरम प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार खेल कौशल, एकाग्रता और अनुशासन का परिचय देते हुए सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ मुकाबले खेले। प्रतियोगिता को देखने पहुंचे शिक्षक व छात्र खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद प्रभावित नजर आए। जूनियर बालक वर्ग में कैम्ब्रिज हाउस के मोनिश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रिंसटन हाउस के मोहम्मद सुहान ने द्वितीय तथा हार्वर्ड हाउस के शायान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग में ऑक्सफोर्ड हाउस की सिम्मी कुरैशी ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया।कैम्ब्रिज हाउस की मुबश्शिरा द्वितीय और हार्वर्ड हाउस की जेबा तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास करती हैं। प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। प्रतियोगिता का सफल संचालन खेल प्रशिक्षक ओमप्रकाश और दीपक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button