खैरथल

खैरथल के पास दांतला गांव में अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों ने जताया रोष,कारवाही की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा जिले के दांतला गांव में अवैध शराब बिक्री को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हो गया। गांव के लोगों का आरोप है कि गांव निवासी शौकी अपने घर से अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है, जिसके चलते लंबे समय से गांव का माहौल खराब हो रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि खुलेआम शराबखोरी और संदिग्ध गतिविधियों की वजह से युवाओं पर गलत असर पड़ रहा था और गांव में लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
ग्रामीणों के अनुसार जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और अन्य लोग शौकी के घर पहुंचे और उसके परिवार को समझाने का प्रयास किया। घर से करीब पांच भरे हुए पव्वे भी मिले जो पुलिस को सौंप दिए गए, इसी दौरान घर के आसपास मौके पर भारी मात्रा में खाली देसी शराब के पव्वे पड़े मिले। जिससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध जताने पर शौकी की मां और पत्नी ने उल्टा लोगों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, कुछ ग्रामीणों ने जातिसूचक शब्द कहने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद गांव में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने के करीब 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश कर शांत कराया और लगभग पांच देशी शराब के पव्वे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में अवैध शराब बिक्री पर तुरंत रोक लगाने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गांव का माहौल और खराब हो सकता है। फिलहाल ग्रामीणों की ओर से थाना अधिकारी को कार्रवाई के लिए एक ज्ञापन दिया गया है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button