हापुड़
जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा बाबूगढ़ में बन रहे खेल स्टेडियम का किया गया औचक निरीक्षण
स्टेडियम बनाने में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की की जांच: डीएम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
हापुड़ – जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में बन रहे खेल स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टेडियम बनाने में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारी को निर्देश दिए की खेल स्टेडियम समय सीमा के अंदर तैयार हो जाना चाहिए। स्टेडियम के निर्माण के दौरान ग्रीन हब का भी विशेष ध्यान रखा जाए।



