मथुरा

मंदिर परिसर में साधु वेशधारी ने 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मंदिर में रहने वाले 62 वर्षीय साधु वेशधारी ने मंदिर परिसर में रह रही 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी बाबा लक्ष्मीकांत (मूल निवासी औरैया) पिछले कुछ समय से गांव स्थित मंदिर पर रह रहा था। मंदिर परिसर में ही एक अन्य परिवार भी रहता है। सोमवार को जब बच्ची के परिजन किसी काम से बाहर गए थे, तब आरोपी ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य बच्चों ने जब आरोपी को देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। उधर, सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस और एएसपी जयविंद गुप्ता मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। थाना रिफाइनरी में तैनात एसआई रोहित उज्जवल की ओर से आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एएसपी जयविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button