रहसपुर मदरसा में दीनि व आधुनिक शिक्षा को सशक्त बनाने पर बैठक आयोजित
A meeting was held at Rahaspur Madrasa to strengthen religious and modern education.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। रहसपुर मदरसा में छात्र-छात्राओं एवं मौलाना साहबों की उपस्थिति में दीनि तालीम और आधुनिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व विधायक अकील अख्तर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए दीनि तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है और बदलते समय के साथ दोनों प्रकार की शिक्षा का समन्वय आवश्यक है। बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और निरंतर प्रगति के लिए सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम को शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया गया।



