पाकुड़

चांदपुर नहर मामले में NGT के निर्देश पर प्रशासन सख्त, उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

Administration strict on NGT's instructions in Chandpur Canal case, high level review meeting

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। चांदपुर नहर से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देशों के आलोक में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों से अद्यतन स्थिति रिपोर्ट मांगी गई और अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सभी विभागों से पत्राचार कर स्थिति का समग्र आकलन किया जायेगा। यह समिति की प्रथम बैठक थी, जिसमें निर्णय लिया गया कि प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर आगामी बैठक में आगे की कार्रवाई की रूपरेखा तय की जायेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चांदपुर नहर से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता, पर्यावरणीय मानकों का अनुपालन और विधिसम्मत प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, सिंचाई विभाग, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि तथा अंचलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button