रामपुर शाहबाद

आमने-सामने की टक्कर दोनों बाइक सवार घायल हालत गंभीर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। मिली जानकारी के अनुसार सैफनी थाना क्षेत्र के अलफगंज निवासी अजय अपने दोस्त ओंकार के साथ किसी निजी कार्य से जा रहे थे, सैफनी से वापस लौटते हुए भूडा गेट के पास सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार बाइक ने अजय की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। और दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया डॉक्टरों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। और दोनों की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन दोनों घायलों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button