भरत पुर

बौराज मे श्रीमद भागवत कथा आयोजन

श्रीमदभागवत कथा श्रवण से दूर होते हैं मन के विकार और समाज बनता है स्वस्थ- शास्त्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर। उपखण्ड भुसावर के गांव बौराज मे दूर्वाक चेरिटेवल ट्रस्ट के बैनर तले विकास समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक पंडित मुकुट बिहारी शास्त्री ने ध्रुव चरित्र, जडभरत कथा, अजामिल उपाख्यान प्रहलाद चरित्र की कथा सुनाई तो श्रोता गदगद होते हुए भाव विभोर हो गए।
श्रीमद्भागवत कथा मे प्रवचन करते पंडित मुकुट बिहारी शास्त्री ने शनिवार को कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण में बार-बार श्रीकृष्ण के ईश्वरीय और अलौकिक रूप का ही वर्णन किया गया है। श्रीमदभागवत कथा श्रवण से दूर होते हे मन के विकार । उन्होंने कहा माता का संसार में प्रेम सर्वोपरि है। जिस प्रकार मैले कपडों पर लगे दाग साबुन से साफ होते हैं। उसी प्रकार मन पर लगे हुए काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह, ईर्ष्या रूपी मैल, प्रेम रूपी साबुन से पवित्र होते हैं। जीवन का कल्याण करना हो तो ने प्रेम को साकार करना होगा। संसार में कोई किसी को सुखी-दुखी नहीं कर सकता। माया के वशीभूत मन के भावों से ही मनुष्य सुख-दुख की अनुभूति करता है।इस मौके पर राम रतन मीणा,प्यारे लाल, हरिओम मीणा, धर्मेंद्र, कल्पना, गीता, मीरा, विमला, अपनाघर सेवा समिति संरक्षक सीमा लवली, धर्मेंद्र सहित कई जगह के ग्रामीणों द्वारा कथा वाचक शास्त्री सहित अन्य गणमान्य नागरिकों का साफा पहनाकर स्वागत किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button