झुंझुनू

टोडी-गुढ़ा में अंबेडकर भवन निर्माण हेतु जनसमर्थन हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। टोडी-गुढ़ा क्षेत्र में अंबेडकर भवन निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा जनसमर्थन हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवाओं के मार्गदर्शन तथा सामाजिक एकता को बढ़ावा देने हेतु अंबेडकर भवन निर्माण की आवश्यकता को प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाना है। अभियान के अंतर्गत गांव-गांव जाकर लोगों से हस्ताक्षर के माध्यम से समर्थन लिया जा रहा है। क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन में इस पहल को लेकर सकारात्मक उत्साह देखा जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता पंकज खाजपुरिया ने बताया कि अंबेडकर भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक विकास का केंद्र होगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से इस जनहित अभियान में जुड़कर समर्थन देने की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button