बरखला’ से रिकॉर्ड जीत के बाद किशोर नाथ को मंत्रित्व प्रदान करने का बराकबासियों की एकजुट मांग।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम विधानसभा चुनाव 2026 में बराक घाटी की रणनीतिक बरखला (Borkhola) सीट से बीजेपी विधायक किशोर नाथ की ऐतिहासिक जीत ने पूरे क्षेत्र में उत्साह की लहर पैदा कर दी है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अमित कालवार को 36,613 वोटों के विशाल अंतर से पराजित करते हुए कुल 1,02,775 वोट हासिल किए, जो न केवल उनकी अपार लोकप्रियता का प्रमाण है बल्कि बराक घाटी के लोगों द्वारा दिए गए स्पष्ट जनादेश का प्रतीक भी है। किशोर नाथ वर्षों से बरखला और संपूर्ण बराक घाटी में युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा आदिवासी समुदायों के बीच सक्रिय रहे हैं। विधायक बनने से पहले ही उनकी जनसंपर्क नीति ने स्थानीय स्तर पर अभूतपूर्व बदलाव लाया है। शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए, कृषि और रोजगार के मोर्चे पर तथा युवाओं के लिए भी उन्होंने पिछले भाजपा सरकार के जरिए काम किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी नाथ ने काम किया, जो बराकवासियों के लिए वरदान साबित हुआ। इन प्रयासों से नाथ ने न केवल स्थानीय विकास को गति दी, बल्कि भाजपा की छवि को मजबूत किया। बराक के कई राजनीतिक, सामाजिक नेताओं और संगठनों का एकमत है कि इतने बड़े अंतर से जीतने वाले इस ऊर्जावान नेता को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मंत्रिमंडल में स्थान देकर उन्हें काम करने का मौका दे । जल संकट, वार्षिक बाढ़, सड़क-पुल निर्माण, बिजली आपूर्ति, शिक्षा सुधार और कृषि उत्पादकता जैसे बराक घाटी के ज्वलंत मुद्दों पर नाथ मजबूती से राज्य स्तर पर आवाज उठा सकते हैं। स्थानीय कुछ संगठनों ने कहा, “किशोर नाथ की मेहनत और उपलब्धियां बराक की प्रगति का आधार हैं। उन्हें मंत्री बनाना भाजपा के लिए सफल सिद्ध हो सकता है, क्योंकि यह जनता की भावना का सम्मान होगा। ”मंत्रिमंडल गठन से पहले बराकबासियों का यह आग्रह तेज हो गया है। वे चाहते हैं कि असम सरकार बरखला की इस रिकॉर्ड जीत को मान्यता देते हुए नाथ को जनता के लिए काम करने का अवसर दे , ताकि बराक घाटी का प्रतिनिधित्व मजबूत हो। किशोर नाथ जैसे समर्पित नेता ही बराक के हितों की सशक्त पैरवी कर सकते है।


