गोड्डा

सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए एसपी ने खुद उतरे सड़क पर, किया जागरूक 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. रविवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार खुद दलबल के साथ सड़कों पर उतरे और सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान न केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों को टोका गया, बल्कि उन्हें सुरक्षा का पाठ भी पढ़ाया गया. दौरान कई वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान भी काटा गया. अभियान के दौरान एसपी ने एनएच 133 पर रुककर वाहनों की जांच की. इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को रोककर जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट के महत्व को समझाया गया. दोपहिया वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों को सख्त हिदायत दी गई. सड़क पर विपरीत दिशा से आ रहे चालकों को सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताते हुए उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया.
अडानी समूह की ओर से हेलमेट वितरण
जागरूकता अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए इस मौके पर अडानी समूह ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई. समूह की ओर से उन चालकों के बीच मुफ्त हेलमेट का वितरण किया गया जिनके पास हेलमेट नहीं था. एसपी ने अपने हाथों से चालकों को हेलमेट पहनाया और उनसे भविष्य में बिना सुरक्षा कवच के वाहन न चलाने का संकल्प लिया. पुलिस की इस पहल और मौके पर ही हेलमेट मिलने से वाहन चालकों में सकारात्मक संदेश गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.
क्या कहते हैं एसपी
एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम नागरिकों का कर्तव्य भी है. एक हेलमेट आपकी जान बचा सकता है. हमारा उद्देश्य जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button