धर्मभरत पुर

300 साल बाद इस बार 2026 में चार शुभ योग में 16 को मनाई जाएगी

13 साल बाद इस बार शनि जयंती पर शनिवार का भी संयोग 

शनि मन्दिरों में होंगें धार्मिक कार्यक्रम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के भुसावर सहित उपखण्ड मुख्यालय में स्थित शनि मन्दिरों में आगामी ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाई जाने वाली शनि जयंती इस बार 2026 में 16 मई शनिवार को श्रद्वा के साथ मनाई जाएगी। जहां भुसावर के प्रमुख हिण्डोन सड़क मार्ग स्थित कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर,नयागांव सड़क मार्ग स्थित कुण्डा जलाश्य के पास हनुमान शनिदेव मन्दिर, आर्य महिला विद्यापीठ के पास गुरुकुल कॉलोनी के पास स्थित में स्थित शनि देव मन्दिरों में श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए मन्दिर प्रांगण में फूलबंगला झांकी सजाकर भगवान शनिदेव की प्रतिमा का सरसों के तेल से मन्न्त्रोंच्चारण के साथ अभिषेक करते हुए नई पोशाक पहनाकर शनि चालीसा पाठ किया जाएगा। वहीं मन्दिर परिसर में महिला भक्त मण्डल द्वारा ढोलक,झांझ,मजीरा की थाप पर भजनों के माध्यम से भगवान को रिझाते हुए महाआरती के बाद प्रसादी वितरित की जाएगी। वहीं दुसरी ओर पण्डित राघवेन्द्र शर्मा,सुदामा पचौरी,पुष्पेंन्द्र मिश्र ने बताया कि शनिदेव सूर्य के पुत्र हैं। इन्हें न्याय के देवता और कर्मफल दाता माना जाता हैं। शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसलिए शनिदेव को न्यायाधिपति ग्रह कहा गया है। वहीं उन्होंने बताया कि इस बार 2026 में 13 साल बाद 16 मई शनिवार को शनि जयंती मनाई जाएगी। जहां 300 साल बाद शनि जयन्ती पर शश महापुरुष योग,राजयोग,गजकेसरी योग,बुधादिय योग और सौभाग नाम शुभ योग बनना शुभ फलदायी माना गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button