मथुरा
राजकीय संग्रहालय में आज से 30 जून तक मिलेगा निशुल्क प्रवेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। राजकीय संग्रहालयों में 15 मई आज से 30 जून तक निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था लागू की गई है। डेंपियर नगर स्थित राजकीय संग्रहालय में भी इस अवधि के दौरान सभी दर्शकों को बिना शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। राजकीय संग्रहालय मथुरा के उप निदेशक योगेश कुमार ने बताया कि यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के निर्देश पर लिया गया है। योजना का उद्देश्य पर्यटकों, छात्र-छात्राओं, बच्चों और उनके परिवार की संग्रहालय में सहभागिता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि संग्रहालय केवल पुरावशेषों के संरक्षण का केंद्र नहीं बल्कि ज्ञान और सांस्कृतिक
जागरूकता का माध्यम भी हैं।



