मथुरा

छात्रा ने क्लास में की उल्टी, स्कूल स्टाफ ने मां से लगवाया पोछा; हंगामा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के गोविंदनगर क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। नर्सरी में पढ़ने वाली एक मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर स्कूल प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय उसकी मां से क्लासरूम की सफाई कराई। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश पनप गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधक की तरफ से लिखित में माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ।
एबीवीपी के पदाधिकारी अमन पंडित ने बताया कि गोविंदनगर क्षेत्र के बालाजी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का मामला है। तीन दिन पहले स्कूल में नर्सरी की छात्रा की क्लासरूम में अचानक तबीयत खराब हो गई थी और उसने वहीं उल्टी कर दी। आरोप है कि बच्ची को प्राथमिक उपचार देने या उसे घर भेजने की व्यवस्था करने के बजाय, स्कूल के शिक्षकों ने उसकी मां को स्कूल बुलाया। जब मां वहां पहुंची तो उन्हें बीमार बच्ची को वहीं खड़ा कर लिया और मां से क्लासरूम में फैली गंदगी (उल्टी) साफ कराई। इसके बाद वह अपने बच्ची को लेकर वहां से निकल गईं। इस बात की भनक एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को लगी, वे भारी संख्या में स्कूल पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे अभिभावकों का अपमान और अमानवीय कृत्य करने पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि स्कूल प्रबंधक ने लिखित में माफी मांगी इसके बाद मामला सुलझा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button