जालौन
प्रशिक्षण में भाजपा कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से कारने का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महा अभियान का प्रशिक्षण वर्ग जयसवाल क्लासिक गेस्ट हाउस उरई में किया प्रशिक्षण के प्रथम सत्र के वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता रहे। उन्होंने कार्य पद्धति विषय पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए संगठन की रीति-नीति, कार्यकर्ता के दायित्व एवं राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प का आधार है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास का सशक्त माध्यम है, जो संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करता है प्रशिक्षण वर्ग 11 सत्रों में कराया जाएगा जिसमें प्रत्येक सत्र के अलग अलग वक्ता रहेंगे। पंचम सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य रही। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर वर्ग प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव, क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय सहित समस्त पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।