कैराना

खाद की कालाबाजारी का आरोप, किसानों ने समाधान दिवस में उठाई आवाज

पांवटीकला खाद सोसायटी के एमडी व सहयोगी पर ब्लैक में खाद बेचने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। तहसील कैराना के संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पांवटीकला के किसानों ने खाद की कथित कालाबाजारी को लेकर शिकायत दर्ज कराई। किसानों ने गांव की खाद सोसायटी के एमडी और उसके सहयोगी पंकज पर ब्लैक में खाद बेचने तथा छोटे किसानों को समय पर खाद न देने का आरोप लगाया है।
शनिवार को तहसील कैराना पहुंचे ग्रामीण किसानों ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव की खाद सोसायटी पर किसानों को पूरे दिन लाइन में खड़ा रखा जाता है, लेकिन बाद में खाद खत्म होने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है। आरोप है कि सोसायटी का एमडी और उसका सहयोगी पंकज खाद को ब्लैक में बेचकर अवैध लाभ कमा रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसल सीजन शुरू होने वाला है और समय पर खाद नहीं मिलने से उनकी फसल प्रभावित हो सकती है। छोटे किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत देने वालों में सादिक, अफसर, सारिक, कादिर, गालिब समेत अन्य ग्रामीण किसान शामिल रहे। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद सोसायटी की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button