कैराना

छात्रा से अभद्रता व मारपीट का आरोप

बेटियों की सुरक्षा को लेकर परिवार ने समाधान दिवस में लगाई गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। तहसील कैराना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गांव निवासी एक परिवार ने गांव के ही कुछ युवकों पर उनकी बेटियों के साथ अभद्रता, मारपीट और लगातार उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित परिवार ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।
ग्राम निवासी युवक ने शिकायती पत्र में बताया कि गांव निवासी दो सगे भाई अन्य युवकों के साथ मिलकर उनकी दोनों पुत्रियों को लंबे समय से परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि आरोपी युवक रास्ते में रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं तथा विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पीड़ित पिता के अनुसार उनकी पुत्री ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है और वह आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती है, लेकिन आरोपी युवक उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर पढ़ाई छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। आरोप यह भी है कि मुख्य आरोपी मोहित अन्य युवकों को भी उसके पीछे लगाकर परेशान करता है, जिससे परिवार भय और तनाव में जीने को मजबूर है।शिकायत में बताया गया कि गत 15 मई की दोपहर करीब 12 बजे परिवार के सदस्य मजदूरी करने गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी युवक घर में घुस आए और सिमरन के साथ लाठी-डंडों व थप्पड़ों से मारपीट की।घटना में युवती के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से बेटियों की सुरक्षा को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने और भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचाने के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button