
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। कोसीकलां में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसे पति की नपुंसकता का पता चला, जिसे परिवार ने पहले छिपाया था। विवाहिता ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी शादी 19 फरवरी 2026 को कोसीकलां क्षेत्र के युवक से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के बाद उसे जानकारी मिली कि पति संतान उत्पन्न करने में सक्षम नहीं है। महिला का आरोप है कि इसी कारण पति की पूर्व की पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी है, लेकिन यह बात उससे और उसके परिवार से छिपाई गई। विरोध करने पर पति और ससुराल पक्ष ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुर ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



