बढ़ती महंगाई के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हरसौली : जिला महिला कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और दूध की लगातार बढ़ती क़ीमतों पर हरसौली बीबरानी रोड़ पैटोल पम्प पर जोरदार प्रदर्शन किया अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा एवं राजस्थान प्रदेशअध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार खैरथल-तिजारा जिलाध्यक्ष डॉ विनोद कुमारी सांगवान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंडियन पेट्रोल पंप के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और दूध के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आमजन का जीवन कठिन बना दिया है और रसोई से लेकर रोजमर्रा के खर्च तक हर वर्ग प्रभावित हो रहा है।
जिलाध्यक्ष डॉ विनोद कुमारी सांगवान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल एवं सीएनजी की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से परिवहन महंगा हो रहा है, जिसका सीधा असर खाद्य सामग्री और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। वहीं दूध जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़ने से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। महिला कांग्रेस आमजन से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।
इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।



