खैरथल
पंच धूणी अग्नि तपस्या पूर्ण होने मेले और देशी घी भण्डारे का आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल: उपखंड क्षेत्र के गांव रसगन स्थित श्री शीतल दास जी आश्रम रविवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना रहा, जहां रैणागिरी धाम के बेनामी जगद्गुरु स्वामी बालकादेवाचार्य जी महाराज द्वारा पिछले 41 दिनों से की जा रही पंच धूणी अग्नि तपस्या विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई।
रैणागिरी धाम के पंच धूणी अग्नि तपस्या पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार 18 मई को विशाल मेले एवं देशी घी के भंडारे का आयोजन किया गया। मेले में खैरथल सहित आसपास के कई गांवो से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की पहंचे आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में व्यापक तैयारियां की गई श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, छाया, बैठने एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्थाएं की गई । ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि रसगन धाम लगातार क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है, जहां होने वाले धार्मिक आयोजनों में हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। रविवार को तपस्या पूर्ण होने के बाद पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण बना रहा।भण्डारे मे सैकड़ों लोगों ने प्रसादी पाई खैरथल से भी बड़ी संख्या मे श्रृद्धालु पहुंचसमाज के अध्यक्ष रामसिंह शर्मा, युवा अध्यक्ष आकाश त्रिवेदी, केशव शर्मा, देवेंद्र शर्मा, अंकित लाटा सहित अन्य लोग मौजूद रहे



