बरेली
संघटनात्मक मजबूती के लिए अपना दल सोनेलाल के पद अधिकारियों ने करी बैठक
अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनुज कुमार गंगवार ने की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक मजबूती की दिशा में आज अपना दल (सोनेलाल) ने विधानसभा भोजीपुरा के बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने हेतु एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन पार्टी के नगर कार्यालय, डीडी पुरम, बरेली में किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनुज कुमार गंगवार ने की तथा संचालन इंजीनियर मनीष कुमार द्वारा किया गया। बैठक में भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, सक्रिय कार्यकर्ता एवं बूथ स्तर के जिम्मेदार साथी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा भोजीपुरा के प्रत्येक बूथ पर संगठन की मजबूत पकड़ स्थापित करना, बूथ कार्यकारिणियों का गठन करना तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर चुनावी रणनीति को धार देना था।
जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनुज कुमार गंगवार ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि “2027 का चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान, राजनीतिक भागीदारी और कार्यकर्ताओं की ताकत को निर्णायक रूप से स्थापित करने का चुनाव होगा। बूथ जीता तो चुनाव जीता — इसी संकल्प के साथ संगठन अब हर गांव, हर वार्ड और हर बूथ तक अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।”
उन्होंने कहा कि अब संगठन केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देगा।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को जोनवार जिम्मेदारियां सौंपते हुए बूथ गठन अभियान को युद्धस्तर पर चलाने का आह्वान किया गया।
इस बैठक में रामकृष्ण गंगवार मनोज गंगवार सतीश गंगवार गोपेंद्र पाल नरपत कश्यप, गामा नदीम रब्बानी आदि उपस्थित रहे !



