साहेबगंज

दीप डिस्काउंट नीति के विरोध में दवा दुकानों में दिखा बन्दी का असर, नारेबाजी कर जताया विरोध

Pharmacies shut down in protest against the Deep Discount policy, raising slogans to protest.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज बरहरवा ई फार्मेसी और कारपोरेट कंपनियों की दीप डिस्काउंट नीति के विरोध में बुधवार को ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन केमिस्ट एंड ड्रेजेस्ट के आह्वान पर देशव्यापी बंदी को साहिबगंज केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन ने पूर्ण सहयोग दिया।बुधवार को साहिबगंज जिले के सभी प्रखंड के दवा दुकानदार इस देशव्यापी बंदी को पूर्ण समर्थन देकर अपने-अपने प्रतिष्ठान को सात बंद रखा।इस संबंध में संगठन के सचिव कृष्णा भगत ने बताया कि एक दिवसीय देशव्यापी बंदी बुलाने का मुख्य उद्देश्य ई फार्मेसी के द्वारा नकली प्रिपरेशन के नशीली दवा और नकली दवा धरलले से ऑनलाइन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जा रही है।जिससे लोगों को स्वास्थ्य एवं धन दोनों को हानी पहुंच रही है।संगठन का मुख्य उद्देश्य है कि इस तरह की कारोबार बंद होना चाहिए।उन्होंने बताया कि साहिबगंज जिला में लगभग700दवा दुकान बंद रहे।देशब्यापी इस बंदी के बाद भी अगर विचार नहीं किया गया तो आगे भी आंदोलन की भब्य रूपरेखा तैयार की जाएगी।इस दौरान दवा विक्रेताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।मौके पर संयुक्त सचिव महेश अग्रवाल,सुनील महतो,मनीष गुप्ता,तैयब हुसैन,राहुल शुक्ला,दिलीप प्रसाद,बसंत कुमार महतो,सुमन कुमार महतो,पतंजलि भगत,मोहम्मद रकीब,सोनू भगत मेज़ावुर रहमान,कौसर अलम सहित साहिबगंज जिले के सभी दवा दुकानदार शामिल हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button