साहेबगंज

युवा संवाद चौपाल कार्यक्रम के तहत युवा राजद ने की बैठक,संगठन विस्तार को लेकर बनाई रणनीति

RJD youth held a meeting under the Yuva Samvad Chaupal program, strategized for the expansion of the organization.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष रंजन कुमार के द्वारा चलाए जा रहे युवा संवाद चौपाल कार्यक्रम के तहत आज साहिबगंज परिसदन मे युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष मो.सद्दाम हुसैन की अध्यक्षता में युवा संवाद चोपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार,झारखंड प्रदेश सह प्रभारी युवा राष्ट्रीय जनता दल के क्षितिज मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवेश प्रवक्ता कमलेश यादव मौजूद थे।कार्यक्रम में मंच संचालन मुन्ना यादव ने किया।जिला अध्यक्ष के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महासचिव सह प्रभारी सहित सभी पदाधिकारी को पुष्प माला देकर स्वागत किया।कार्यक्रम मे जिला राजद के पदाधिकारी के आलवा सभी प्रखंड अध्यक्ष ने संगठन को लेकर अपनी अपनी बातों को रखा,वही युवा संवाद चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को युवा राष्ट्रीय जनता दल से जोड़ने युवाओं को मजबूत बनाने युवाओं के माध्यम से राष्ट्रीय जनता दल की नीति सिद्धांतों को घर-घर एवं जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।मौक़े पर राजद के जिला उपाध्यक्ष संजय यादव,दिनेश यादव,भरत यादव,आशुतोष रंजन,दीपक कुमार यादव,रामावतार सिंह,सुशील कुमार यादव,प्रकाश कुमार,उत्तम कुमार यादव,शैलेश मिश्रा,अमन यादव,वीरेन्द यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button