पाकुड़

पिस्तौल से फायरिंग का प्रयास विफल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Attempt to fire pistol fails, main accused arrested

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र निवासी कपिल देव मंडल के साथ मारपीट, गाली-गलौज तथा पिस्तौल दिखाकर जान मारने की नीयत से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। हालांकि पिस्तौल में गोली फंस जाने के कारण वादी की जान बच गई। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना के संबंध में वादी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर हिरणपुर थाना कांड संख्या 27/2026 दर्ज किया गया है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 20 मई 2026 को प्राथमिकी अभियुक्त संदीप मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान संदीप मंडल ने घटना में प्रयुक्त पिस्तौल के संबंध में जानकारी दी। उसके निशानदेही पर पुलिस ने दर्शन मंडल के घर पर छापेमारी की, जहां से अवैध लोडेड देशी पिस्तौल बरामद किया गया। इसके बाद दर्शन मंडल को गिरफ्तार कर हिरणपुर थाना कांड संख्या 28/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि दर्शन मंडल के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि छापेमारी दल में हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआई अमरजीत कुमार मिश्रा, एसआई जेना बालमुचु एएसआई सुरजमल पासवान, एएसआई हरिवंश साव, आरक्षी अनिल कुमार साह तथा आरक्षी सुजल घोष शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button