पाकुड़

प्लस टू विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, टॉपर्स हुए सम्मानित

Talent Award Ceremony organized in Plus Two School, toppers honored

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। हिरणपुर स्थित प्लस टू विद्यालय में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंटर और मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा में जिले में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक के आगमन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश गोस्वामी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक रूप से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक, झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति, बीडीओ दिलीप टुडू तथा अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर इंटर कला संकाय की जिला टॉपर अनीसा नाज, मैट्रिक टॉपर जया कुमारी तथा अमन मरांडी को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। वहीं अन्य सात मेधावी विद्यार्थियों को 5-5 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button