भरत पुर

भीषण गर्मी में हनुमान भक्तों ने बढ़ाया सेवा का हाथ

राहगीरों के लिए लगाया शरबत शिविर 

मानव सेवा ही ईश्वर सेवा का दिया उदाहरण 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में पढ़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में राहगीरों और जरुरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है की भावना के उद्श्येय से और लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पुरानी अनाज मण्डी के पास कानूनगो मोहल्ला में स्थित पंजाबी हनुमान जी मन्दिर के परिसर में हनुमान जी के सेवकों द्वारा राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया गया। जहां क्षेत्र में पढ़ रही भीषण गर्मी से बेहाल लोगों ने शरबत पीकर राहत महसूस करते हुए हनुमान भक्तों के इस कार्य की सराहना की।वहीं कई लोगों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं पंजाबी गुरुद्वारा हनुमान जी मन्दिर के पुजारी राघवेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 24 मई रविवार को इन दिनों क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है,जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं राहगीरों, वाहन चालकों को भीषण तापमान से राहत और लू एवं डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए और मानव सेवा ही ईश्वर सेवा की भावना के उद्देश्य से ठंडा मीठा शरबत का वितरण हनुमान जी, देवी मां,शिव परिवार को भोग लगाकर हनुमान जी भक्तों के सहयोग से वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में राजस्थान ग्रामीण बैंक बन्ध बारैठा के मैनेजर दीपक मित्तल, देवेंद्र कुमार मित्तल, विष्णु कुमार, शुभम, दुर्गा, किशन, द्रोण ,जीतेश कुमार आदि सहित अन्य लोग शामिल रहें, जिन्होंने देर सांयकाल तक क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी में निकलने वाले रहागीरों,वाहन चालकों को रोककर ठंडा मीठा शरबत वितरण करने में अपना सहयोग प्रदान किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button