नब्बे दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत जेल व ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Awareness programs organized in jails and rural areas under the ninety-day legal awareness campaign.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर तथा सचिव रूपा वंदना किरो के मार्गदर्शन में विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गये। इसी क्रम में पाकुड़ जेल में नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार एवं पैनल अधिवक्ता संजीत कुमार मुखर्जी ने बंदियों से उनके वाद संबंधी मामलों की जानकारी ली तथा निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने एवं मुकदमों की पैरवी से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन दिया। साथ ही योग्य मामलों में निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान पैरा लीगल वॉलंटियर्स सायेम अली, मरियम एवं पिंकी किस्कू उपस्थित रहे। वहीं पाकुड़िया प्रखंड के डोमनगढ़िया गांव में पैरा लीगल वॉलंटियर प्रियंका झा ने पारिवारिक विवाद को आपसी समझ-बूझ से सुलह कराया। दूसरी ओर आमड़ापाड़ा के पाडोरकोला में पैरा लीगल वॉलंटियर सौरभ यादव ने बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा रोकथाम तथा नालसा की विभिन्न योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।



