कैराना

इंस्टाग्राम पर हथियारों की फोटो भेजकर दी जान से मारने की धमकी

तीन युवकों पर मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी युवक को इंस्टाग्राम पर अवैध हथियारों की फोटो और वीडियो भेजकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में गांव गोगवान निवासी उवैश पुत्र अरशद ने बताया कि गांव के ही उस्मान पुत्र जिशान, जिशान पुत्र शफी और नौशाद पुत्र शफी से उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि 24 मई को दोपहर करीब एक बजे उसके मोबाइल पर उस्मान का फोन आया। बातचीत के दौरान आरोपी ने कोचिंग न आने के बारे में पूछने के बाद फोन काट दिया। पीड़ित का आरोप है कि इसके कुछ देर बाद आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से अवैध हथियारों की फोटो और वीडियो भेजे। साथ ही ऑडियो संदेश के माध्यम से भूरा बाईपास पर बुलाते हुए उसे और उसके भाई सुहैल को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद पीड़ित और उसका परिवार भयभीत हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर भेजे गए संदेशों और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button