अमरोहा

विद्युत आपूर्ति न मिलने के विरोध में भाकियू बीआर अंबेडकर ने किसानों के साथ प्रदर्शन के बाद दिया धरना। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में लगभग चार दिन से विद्युत आपूर्ति न मिलने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन बीआर अंबेडकर ने किसानों के साथ मिलकर विद्युत अधिकारियों के कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद धरना दिया वहीं किसानों की मांग थी कि शासन के मशा के अनुरूप विद्युत आपूर्ति दी जाए। ब्लॉक क्षेत्र के गांव लुहारी खादर मैं चार दिन से विद्युत आपूर्ति की स्थिति काफी खराब है, ग्रामीणों का कहना है की चार दिन में मात्र चार घंटे भी विद्युत आपूर्ति प्राप्त नहीं हुई है। जिससे किसानों की फसले बर्बादी की कगार पर पहुंच चुकी है। मंगलवार को विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया और भारतीय किसान यूनियन बी आर अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर दिग्विजय सिंह भाटी के नेतृत्व में नगर स्थित विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचे और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। किसानों के धरने पर बैठने की सूचना पर अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे किसानों की समस्याओं को सुना और उनके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने अधिशासी अभियंता को अपना ज्ञापन सौंप दिया। इस मौके पर रूप किशोर,जगत सिंह,दीपक सागर,राजेश,धर्मवीर, उमेश,महेश सिंह,देवेंद्र,हरस्वरूप, पप्पू,मनोज,अख्तर अली,महेंद्र,मेहंदी हसन,सतीश,नेपाल,ओमी, प्यारे आदि मौजूद है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button