अमरोहा
एच.एस.एस. पब्लिक स्कूल में समर कैम्प के दूसरे दिन बच्चों ने योग और रचनात्मकता से बिखेरी चमक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर नगर में स्थित एच.एस.एस. पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय समर कैम्प के दूसरे दिन बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण योग सत्र रहा, जिसमें बच्चों को शारीरिक संतुलन, स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक एकाग्रता के लिए प्रेरित करते हुए विभिन्न योगासन सिखाए गए।कैम्प के दौरान बच्चों ने ‘क्ले पॉटरी’ में मिट्टी से सुंदर गिलास व फूलदान बनाए, जबकि ‘कुकिंग विदाउट फायर’ में स्वादिष्ट कटोरी चाट बनाकर अपनी पाक-कला का प्रदर्शन किया। इसके अलावा बच्चों ने लीफ पेंटिंग, आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन, स्केटिंग, डांस और टायक्वोंडो जैसी गतिविधियों में भी अपना हुनर दिखाया। कैलीग्राफी और इंग्लिश स्पीकिंग क्लास के जरिए बच्चों के संवाद कौशल को निखारा गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकुर काशिव ने कहा कि समर कैम्प बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है, जिससे उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। कैम्प को लेकर बच्चों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।



