अमरोहा

इल्म की मिसाल बनीं सैद नंगली की बेटी सैयदा ज़ैहरा

राष्ट्रीय क्विज़ प्रतियोगिता में पाई पांचवीं रैंक।

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के नगर पंचायत सैद नंगली निवासी इक़्तेदार हुसैन की होनहार बेटी सैयदा ज़ैहरा ने राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। हैदराबाद के दारुलशिफा स्थित इबादत खाना-ए-हुसैनी में आयोजित ‘6वीं यम शिया नेशनल इस्लामिक क्विज़ प्रतियोगिता में ज़ैहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पांचवीं पोजीशन हासिल की। वर्तमान में नौगावां सादात से अपनी स्कूली शिक्षा ग्रहण कर रहीं सैयदा ज़ैहरा ने इस ऐतिहासिक कामयाबी से पूरे ज़िले और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।​यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता अमीर-उल-मोमिनीन हज़रत अली इब्न अबी तालिब के उपदेशों, पत्रों और कथनों के महान संग्रह “नहजुल बलाग़ा” पर आधारित थी। देश के हर राज्य से आए टॉपर स्टूडेंट्स के बीच सैयदा ज़ैहरा ने मौलाना मोहम्मद हैदर की सरपरस्ती में अपनी बेहतरीन जानकारी, आत्मविश्वास और तेज़ बुद्धिमत्ता का लोहा मनवाया।​इस रूहानी और इल्मी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इस्लामी शिक्षाओं और अहलेबैत की पहचान को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में YAM शिया की वी के चेयरमैन हाशिम मिर्जा, सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी, मौलाना मिर्ज़ा आबिद अली, मौलाना यासूब अब्बास, सैयद सरवर चिश्ती और डॉ. शौकत अली मिर्ज़ा जैसी देश की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
​बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सैयदा ज़ैहरा को पुरस्कार स्वरूप एक साल की स्कूल फीस स्कॉलरशिप के तौर पर दी गई है। साथ ही उनकी विलक्षण प्रतिभा को देखते हुए उन्हें इराक़ में करबला की ज़ियारत पर भेजे जाने की उम्मीद जताई गई है। ज़ैहरा ने अपनी सफलता पर कहा, “मैं मेहनत और ईमानदारी में यकीन रखती हूं। अगर यह दोनों साथ हों तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।इस गौरवमयी उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह और जश्न का माहौल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button