सीकर
राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ सीकर एवं वार्ड वासियों द्वारा अधिशाषी अभियंता का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर। अधिशाषी अभियंता किरण, सहायक अभियंता एवं अंचल, कनिष्ठ अभियंता सीकर का बांडिया बास स्थित मीणों के मोहल्ले में ट्यूबवेल से संबंधित जल आपूर्ति की समस्या का त्वरित समाधान करने पर वार्ड वासियों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा, तहसील महामंत्री हेमंत कुमार मीणा, तहसील संरक्षक फूलचंद मीणा, जगदीश प्रसाद मीणा, तहसील संस्कृति मंत्री विक्रम मीणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



