कानपुर
दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा भावनात्मक एवं प्रेरणादायक गीत “ना कोई कमी” का भव्य लॉन्च का आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : आर्य नगर गैंजेस क्लब स्थित दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा भावनात्मक एवं प्रेरणादायक गीत “ना कोई कमी” का भव्य लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के. डी. सिंह, विजय कपूर (चेयरमैन, कोऑपरेटिव स्टेट, दादा नगर), आई. एम. रोहतगी (संरक्षक), ज्योति अग्रवाल (डायरेक्टर, जी. डी. गोयनका स्कूल) तथा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित अतिथियों का हृदय जीत लिया। बच्चों के आत्मविश्वास, प्रतिभा और उत्साह ने वहाँ उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को भावविभोर कर दिया। तत्पश्चात गीत “ना कोई कमी” का औपचारिक लॉन्च ज्योति अग्रवाल डायरेक्टर जी.डी गोयंका,विजय कपूर द्वारा किया गया। यह गीत इतना संवेदनशील एवं भावनात्मक था कि कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को उससे कहीं न कहीं जुड़ा हुआ महसूस कर रहा था। गीत की भावनाओं ने सभी की आँखों को नम कर दिया। दिव्यांग बच्चों के साथ-साथ उपस्थित अतिथियों की आँखों में भी भावनाओं के आँसू स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। इस अवसर पर विजय कपूर ने संस्था की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि “दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं हैं और न ही वे समाज से अलग हैं। उन्हें भी समान अवसर, सम्मान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। गीत के प्रोड्यूसर ज्योति अग्रवाल जी (डायरेक्टर जी. डी गोयनका स्कूल) डायरेक्टर संजीबा, असिस्टेंट डायरेक्टर मनप्रीत कौर , गीतकार (लिरिसिस्ट) राजेश कुमार वर्मा एवं गायक रुद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन जयंती मिश्रा एवं आयशा हाशमी द्वारा किया गया। अंत में संस्था की सचिव मनप्रीत कौर ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया की कार्यक्रम केवल एक गीत लॉन्च नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देने का एक प्रयास है कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी अदम्य इच्छाशक्ति और संघर्ष की पहचान है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक राजीव अग्रवाल, प्रीति सेवानी, स्मृति धंधानिया, अर्चना अडवानी जी सहित दिव्यांग बच्चे अंजलि, प्रियंशु, पलक, पायल, अमना तथा संस्था से सूरज दीन जी, जिया फातिमा, प्राची, ज्योति आदि उपस्थित रहे।



