खैरथल
खैरथल रेलवे स्टेशन पर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के ठहराव को मिली मंजूरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खैरथल रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12249/12250 शकरबस्ती–जैसलमेर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
रेल मंत्री द्वारा केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भुपेंद्र यादव को भेजे गए पत्र में यह जानकारी दी गई। पत्र में उल्लेख किया गया है कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए खैरथल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दी गई है।
इस निर्णय से खैरथल एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य प्रमुख स्थानों की यात्रा में सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस घोषणा पर खुशी व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे मंत्रालय का आभार जताया।ज्ञात रहे इस रेलगाड़ी के ठहराव को लेकर जिला विप्र कल्याण समिति सहित खैरथल के अन्य सामाजिक राजनैतिक संगठन मांग करते रहे है मांग पूरी होने पर लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है



