खैरथल
विप्रा फाउंडेशन का विप्रा गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को भिवाड़ी में होगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: खैरथल-तिजारा जिले में विप्र फाउंडेशन द्वारा 31 मई को भिवाड़ी में भव्य ‘विप्र गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह’ आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली युवाओं और मेधावी छात्रों को सम्मानित करना है। विप्रा फाउंडेशन के खैरथल शहर पदाधिकारी बाबूलाल शर्मा (संगम) ने बताया कार्यक्रम दी वेदांता फार्मस,अलवर रोड़ पर आयोजित होगा कार्यक्रम में वन और पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील ओझा,जयपुर विधायक गोपाल शर्मा पूर्व विधायक चौंमू रामलाल शर्मा सहित फाउंडेशन के राज्य,जिला पदाधिकारी मौजूद रहेगे कार्यक्रम की अध्यक्षता भूदेव शर्मा करेगे




