बरेली

रेली में डिलीवरी योद्धाओं का किया गया ऐतिहासिक सम्मान

पार्थ गौतम और डॉ. उमेश गौतम की बड़ी घोषणाओं से गूंजा “डिलीवरी योद्धा सम्मान समारोह”

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहर में आयोजित भव्य “डिलीवरी योद्धा सम्मान समारोह” सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों का एक ऐतिहासिक उदाहरण बन गया। Zomato, Swiggy, Blink it,Zapto,Rapido सहित विभिन्न कंपनियों के हजारों डिलीवरी राइडर्स के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर डॉ. उमेश गौतम, पार्थ गौतम फाउंडेशन के अध्यक्ष पार्थ गौतम, मीडिया प्रतिनिधि, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स एवं बड़ी संख्या में डिलीवरी राइडर्स मौजूद रहे। पूरा सभागार “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा।
डिलीवरी राइडर्स के लिए दो बड़ी घोषणाएं
समारोह के दौरान पार्थ गौतम ने डिलीवरी राइडर्स एवं उनके परिवारों के हित में दो बड़ी घोषणाएं कर सभी को भावुक कर दिया।
“डिलीवरी राइडर्स समाज के असली योद्धा हैं” — डॉ. उमेश गौतम
डॉ. उमेश गौतम ने डिलीवरी राइडर्स को “डिलीवरी योद्धा” बताते हुए कहा कि भीषण गर्मी, बारिश और कड़ाके की ठंड में ये लोग लगातार सेवा देते हैं, इसलिए उनका सम्मान पूरे समाज का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि राइडर्स केवल कर्मचारी नहीं बल्कि समाज के वास्तविक योद्धा हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी डिलीवरी राइडर्स को हेलमेट, इंसुलेटेड पानी की बोतलें एवं भोजन पैकेट वितरित किए गए। हजारों राइडर्स ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ डॉ. उमेश गौतम और पार्थ गौतम का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button